बहराइच, सितम्बर 28 -- Bahraich News: महींपुरवा, संवाददाता। पिपरमिंट की टंकी पर बैठे तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमला जिस समय हुआ उस समय तेंदुए के रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा था। तीनों मामूली घायल हुए। तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। दरअसल 28 सितंबर 06:30 बजे, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम संपत पुरवा जंगल गुलहरिया ग्राम सभा में वन सीमा के ठीक पास स्थित एक पिपरमिंट टंकी पर एक तेंदुआ बैठा हुआ देखा गया। गश्त के दौरान इसे वनकर्मी ने देखा। वन टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वन विभाग द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को तेंदुए के पास जाने से रोका गया एवं दूर रहने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में ती...