बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच। श्री श्याम बाबा मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रीमद भागवत कथा आयोजित की गई। मुंबई महाराष्ट्र से पधारे स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज कथा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पितरों के कल्याण के लिए भागवत कथा सर्वोत्तम उपाय है। भागवत कथा से जो पितृ गलत जगह भटक रहे होते हैं उनका कल्याण हो जाता है और उनको परम गति प्राप्त होती है। कथा का आयोजन आत्म प्रकाश जन कल्याण समिति बहराइच व श्री श्याम मंदिर बहराइच के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर लालजी शर्मा, शिव मंगल मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में भागवत कथा आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...