Bahraich News: पितरों की शांति के लिए रामचरितमानस का गायन
बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। पितरों की शांति, मोक्ष और जनकल्याण की कामना के साथ संकट मोचन श्री सीताराम दरबार कुट्टी बाबा तपोस्थली पर 11 दिवसीय श्रीरामचरितमानस गायन चल रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। छह अक्टूबर तक चलने वाले मानस गायन में भजनों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आयोजन के नौवें दिन मानस मर्मज्ञ पंडित धर्मेंद्र तिवारी ने हनुमान चालीसा का गायन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ मन को शांति और विपत्तियों का सामना करने का संबल प्रदान करता है। मुंबई से आए गायकों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं नवोदय विद्यालय के प्रोफेसर अजय शर्मा ने कर्नाटक शैली में पवनसुत विनती बारंबार भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं की खूब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.