Bahraich News: पानी में डूबी राह, स्कूल पहुंचना बना चुनौती
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। बारिश के बाद चेतरा गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण अभय सिंह, आशीष तिवारी, रवि तिवारी, विजय त्रिपाठी, शिव सिंगार सिंह और रामू वर्मा ने बताया कि बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के कारण रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या हर बारिश में गंभीर हो जाती है। सड़क किनारे घूर लगाए जाने और सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क से अतिक्रमण हटवाने, नाली की सफाई कराने तथा बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.