Bahraich News: पाइप फटने से तालाब में बह रहा टंकी का पानी
बहराइच, अगस्त 30 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेतरा में जल निगम विभाग की ओर से बनाई गई पानी की टंकी की पाइप लाइन फूट गई है। सप्लाई चालू करते ही हजारों लीटर पानी गांव के बाहर रोड के किनारे तालाब में भर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप दो भागों में बंट गया है। 15 दिनों से पानी की बर्बादी हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.