बहराइच, अगस्त 12 -- Bahraich News: बहराइच। महसी पावर स्टेशन से पोषित गांवों में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक बिजली कट गई। जिससे राजी चौराहा, थैलिया, धनावा, बकैना, रामसहायपुरवा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा फैल गया। रात लगभग एक बजे बिजली आई। इस बीच गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों ने बिजली कटने का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...