बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: लंबित मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कैसरगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा कैसरगंज की बैठक आयोजित की गई। लंबित मांगों के शीघ्र समाधान को लेकर राजस्व परिषद अध्यक्ष संबोधित ज्ञापन तहसील अध्यक्ष पवन कुमार चौहान के नेतृत्व में एसडीएम प्रशांत कुमार नायक को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लेखपाल अतिरिक्त हल्कों एवं ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करते हुए आंदोलन शुरू करेंगे।पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं, लेकिन वर्षों से उनकी पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगति, भत्तों में वृद्धि और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- लंबित मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का क...