Bahraich News: पर्यावरण, जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल में बाटे हरिशंकरी पौध
बहराइच, जुलाई 15 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। फखरपुर स्थित हेमराज बाबा आश्रम, रामलीला मैदान परिसर में पर्यावरण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पंडित छोटे लाल शुक्ला ने की।सीओ कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है। अवैध नशा के क्रय-विक्रय और उपभोग पर रोक लगाने के लिए सभी को अभियान में भाग लेना होगा। उन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने पर बल दिया।वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि रासायनिक खाद और दवाओं से धरती बांझ हो रही है और उपज जहरीली हो रही है। उन्होंने प्राकृतिक व गौ-आधारित खेती अपनाने की सलाह दी। संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तराई क्षेत्र में पंचवटी व हरिशंकरी वृक्ष लगाकर संरक्षित करने का अभियान चलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.