Bahraich News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था परखी
बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने शनिवार को चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर तिलक, जमादार गांव, सतीजोर और नवाबगंज प्रथम का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य को रोचक और सरल बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। उन्होंने नियमित कक्षाएं संचालित करने, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर ध्यान देने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने को कहा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.