बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: बहराइच। हरदी व फखरपुर थाना क्षेत्र में ब्राह्मण समाज पर कथित उत्पीड़न के विरोध में परशुराम सेना प्रकोष्ठ 6 जुलाई को 11 बजे शहर के परशुराम चौक पर एकत्र होगा। प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी एवं जिलाध्यक्ष भानू पांडेय ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...