बहराइच, अक्टूबर 25 -- Bahraich News: तेजवापुर। रामगांव थाना क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर में रविवार को परशुराम सेना प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी और जिलाध्यक्ष पंडित भानू पांडेय ने नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में चंद्रभूषण द्विवेदी, आशीष चतुर्वेदी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...