Bahraich News: पत्थर दिल ने गढ्ढे के घूर में फेंका नवजात
बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । किसी पत्थर दिल ने अपने नवजात को मिहीपुरवा के झाला गांव के पास घर के गड्ढे में घूर में फेंक दिया। लावारिस नवजात के आसपास कुत्तों का जमघट हुआ। नवजात के रोने की आवाज पर लोग पहुंचे। कुत्तों को खदेड़ पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल सीडब्ल्यूसी चेयरमैन को दी। उनके निर्देश पर देहात संस्था के वर्कर की मदद से नवजात को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाने के जालिम नगर पुलिस चौकी प्रभारी को रविवार दोपहर में सूचना मिली कि झाला गांव में गढ्ढे क घूर में नवजात पड़ा है। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी एसएचओ ब्रह्मा गोंड को दी। एसएचओ ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव को फोन पर दी। इस पर सीडब्लूसी अध्यक्ष ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.