बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता। बारिश के दौरान एक घर की पक्की दीवार भरभराकर ढहने से मलबे में दब कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात में घायल की सांसें थम गई। बुधवार सुबह परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न करा शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। विशेश्वरगंज थाने के उधरना सरहदी के मजरे शुकुलपुरवा में 17 अगस्त को झमाझम बारिश के दौरान पक्की दीवार गिरने से अर्चना देवी (50) पत्नी विश्वनाथ बारिश के दौरान घर के बगल में बनी पक्की दीवार के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें विशेश्वरगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अर्चना देवी के पति विश्वनाथ परिवार की आजी...