Bahraich News: नौसिम फातिमा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
बहराइच, अक्टूबर 14 -- Bahraich News: रिसिया। सैदा बभनी गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा नौसिम फातिमा मिशन शक्ति के तहत एक दिन की थाना प्रभारी बनाई गई। उन्होंने बच्चों के विवाद, मारपीट और घरेलू मामलों की सुनवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कोमल कश्यप ने बालिकाओं को साइबर अपराध, अनजान फोन कॉल और बैंक खाते से जुड़ी धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय व पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.