बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: बहराइच। नेपाल जा रहा पेट्रोल भरा टैंकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि झपकी आने से यह हादसा तड़के चार बजे के आसपास हुआ है। घटना मटेरा पुलिस चौकी के के लगभग यक किलोमीटर नानपारा रोड पर हुई है। टैंकर पलटने पर तेज आवाज हुई। इसस कुछ लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने समझ ड्राइवर फंसा है लेकिन पास गए तो देखा वह एक तरफ गरा पड़ा है। वह कूद गया था। मौके पर पहुंचे मटेरा चौकी पुलिस पहुंची तब बड़ी संख्या में ग्रामीण गैलन और ड्रम लेकर पहुंच गए। वह भरने लगे। कुछ लोग तो अपनी बाइकों में पेट्रोल भरने लगे। हजारों लीटर पेट्रोल ड्रम में भरकर लोग चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...