Bahraich News: नेपालगंज रोड से बाबागंज पहुंची पहली पैसेंजर ट्रेन
बहराइच, सितम्बर 1 -- Bahraich News: बाबागंज(बहराइच)। लंबे इंतजार के बाद नेपालगंज रोड से बाबागंज होते हुए पहली बड़ी लाइन पैसेंजर ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे बाबागंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने से क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। लोगों को उम्मीद थी कि अब बाबागंज से भी नियमित रेल यात्रा का लाभ आसानी से मिल सकेगा। हालांकि, ट्रेन के संचालन के पहले ही दिन टिकट व्यवस्था को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाबागंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर सुबह से ही कई यात्री टिकट लेने के लिए खड़े रहे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। इससे यात्रियों में निराशा देखने को मिली।स्टेशन मास्टर रमाकांत ने बताया कि बाबागंज स्टेशन पर टिकट व्यवस्था अभी अपडेट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद से टिकट मिलने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.