बहराइच, अगस्त 24 -- Bahraich News: शिक्षाविदों ने स्कूल-कॉलेजों को प्लॉस्टिक मुक्त बनाने को रखे विचार बहराइच,संवाददाता। नॉन-एडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से सिटी ऑडिटोरियम में प्लास्टिक कचरा कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधकों ने प्लास्टिक प्रदूषण को बड़ी चुनौती बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सीडीओ सुनील धनवंत ने इस पहल को सार्थक बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी ने सरस्वती वंदना के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी। अपनी दैनिक आदतों में सुधार कर ही हम पर्यावरण बचा सकते हैं। डीएसपी हर्षिता तिवारी ने कहा ...