बहराइच, नवम्बर 11 -- Bahraich News: चर्दा, संवाददाता। ग्राम पंचायत निधिनगरा संकल्पा के सकलपा गांव में अचानक एक हरे-भरे नीम के पेड़ में आग लग गई। इसके बाद बासुदेव वर्मा के मकान पर गिर गया। इससे मकान की दीवार और टीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में करीब 70 से 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पेड़ को हटाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...