Bahraich News: नियमों की अनदेखी पर 1,238 वाहनों का चालान
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर में नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। बिना हेलमेट व दूसरे नियमों का पालन न करने पर 1200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि तीन सवारियां व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग अभियान में रविवार को 1,238 वाहनों का चालान किया । वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी प्रथम राम प्रसाद यादव, द्वितीय निरीक्षक रंजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में चले अभियान में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाई करते 1,238 वाहनों का चालान कर उन पर 15.29 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। अभियान में दो पहिया वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.