बहराइच, अक्टूबर 14 -- Bahraich News: चर्दा। रूपईडीहा थाने के रामनगर गुलरिया के मजरे निबिया में हर्षित सिंह के यहां बुधवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक जहरीले सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोबरा निकलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी सतर्क हो गए। सूचना वन विभाग को दी गई। वन महकमे की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर कोबरा रेस्क्यू किया। तो लोगों ने राहत की सांस ली। कोबरा जंगल में छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...