Bahraich News: नालियों की सफाई न होने से फैल रही दुर्गंध
बहराइच, अगस्त 12 -- Bahraich News: बाबागंज। ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के गेंदपुर व करीम गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से पानी का निकास बाधित है। आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नालियों की तत्काल सफाई कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.