Bahraich News: नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज। गंगवल बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बुधवार को सुबह बारिश के दौरान जलभरा हो गया। नालियां चोक होने से पानी नहीं निकल रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सोनी, युगलेश सोनी, राधेश्याम सोनी, अवधेश कुमार सोनी और बबलू कश्यप आदि ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जिद्दिर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर से निजी मजदूर लगाकर समय-समय पर नालियों की सफाई कराई जाती है। ग्राम सभा का क्षेत्र बड़ा होने के कारण सभी मजरों में एक साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.