बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। दशहरा बाग वार्ड में कथित स्मैक कारोबार से लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि गली में वर्षों से खुलेआम स्मैक की बिक्री हो रही है। रात-दिन संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जेल से छूटने के बाद फिर धंधा शुरू करने और बच्चों से पुड़िया पहुंचवाने का भी आरोप है। बुधवार की रात नशेड़ियों ने खूब हंगामा किया। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। बुधवार की रात 11 बजे दशहरा बाग वार्ड नं 7 में नशेड़ियों ने खूब हंगामा किया। इस पर मोहल्लेवासी बाहर निकल आए। वार्ड निवासी पवन, मंजू व हर्षित आदि ने बताया कि दिन हो या रात एक व्यक्ति खुलेआम स्मैक बेच रहा है। कई नेपाली लड़कियों को एजेंट बना रखा है। इन्हीं के माध्यम से नेपाल में भी स्मैक की तस्करी कराता है। नईबस्ती, चकियारोड, बरथनवा, रेलवे स्टेशन का आसपास...