बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: कक्षा आठ के छात्र से मंगाया था कमरे में पानी, मना किए जाने पर हुई वारदात बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे पर स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार रात सीनीयर छात्रों ने कक्षा आठ के जूनियर छात्र से कमरे में पानी लाए जाने को कहने पर इंकार पर छात्र को कमरे में खींच बेरहमी से पिटाई की गई। इसकी भनक लगने पर पीड़ित छात्र के अभिभावक विधालय पहुंचे। तो उनसे भी तकरार हुई। सूचना पर डायल 112 की पीआरवी टीम पहुंची। छात्र को मेडिकल को फखरपुर सीएचसी पहुंचाया गया। बिजली अव्यवस्था के चलते रविवार को छात्र का मेडिकल नही हो सका है।हुजूरपुर थाने के भेटिया गांव निवासी कृषक अरविंद सिंह का बेटा रूद्र प्रताप सिंह नवोदय विद्यालय में कक्षा आठ अ सेक्शन का छात्र है। विधालय के हास्टल में शनिवार रात सीनीयर छात्रों ने रूद्र प्रताप से अपन...