Bahraich News: नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण
बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: तेजवापुर। डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षक श्रवण कुमार की देखरेख में सामुदायिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। विद्यार्थी ग्रामीणों को साफ-सफाई, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी ने बताया कि विद्यार्थी सबलापुर गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.