Bahraich News: नर्सिंग कॉलेज को मिली इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता
बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज को भारतीय नर्सिंग परिषद (इंडियन नर्सिंग काउंसिल ) की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस राष्ट्रीय मान्यता के मिलने से तराई क्षेत्र में नर्सिंग शिक्षा के उच्चीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और बहराइच के चिकित्सा शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध राजकीय नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत हुई थी। एसएनसी की ओर से 60 सीटों की मान्यता दी गई थी। वर्तमान में नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ स्मिता फिलिप ने बताया कि पिछले दिनों आईएनसी की टीम सुविधाओं की जांच के लिए आई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.