बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा के नकदिलपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले शोभा यात्रा निकाल मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम, बजरंग बली की जय का उद्घोष करते रहे। नगर भ्रमण के उपरांत शोभा यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां पुजारी श्याम सुंदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर नई मूर्तियों की स्थापना कराई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर भ्रमण के बाद देर शाम मंदिर परिसर में भं...