Bahraich News: नगर पंचायत रुपईडीहा के सभी काम ठप,पब्लिक हलकान
बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। अस्तित्व में आए साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नवसृजित नगर पंचायत रुपईडीहा विकास की बाट जोह रहा है। बेहतर सड़क, नाली, जल निकासी और सफाई की उम्मीद पाले नगरवासियों को निराशा हाथ लगी है।चेयरमैन व ईओ के बीच चल रही तनातनी का खामियाजा हजारों की आबादी भुगत रही है। यह हाल तब है,जब कई बार मामला डीएम के पटल तक पहुंच गया है,लेकिन समस्या का समाधान अभी तक शून्य है। भारत-नेपाल सीमा से लगे रुपईडीहा कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने के बीच सरकार का बड़ा उद्देश्य रहा। सीमा पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करना था,ताकि दोनों देशों के बीच समन्वय का रिश्ता मजबूत बना रहे। लेकिन अभी तक यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निधिनगर, 2 गोकुलपुर, 3 केवलपुर, 4 पचपकरी, 5 रुपईडीहा गांव व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.