Bahraich News: दो वाहन सीज किए,1143 चालान किए गए
बहराइच, जुलाई 10 -- Bahraich News: बहराइच। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाई है। यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 1143 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान Rs.12,84,500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। 02 वाहनों को सीज किया गया। 11 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 63 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 21 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.