Bahraich News: दो माह का मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन
बहराइच, नवम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सितंबर और अक्टूबर का लंबित मानदेय जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रांतीय प्रवक्ता शिवश्याम मिश्र और प्रभारी जिलाध्यक्ष रिजवान अली ने कहा कि शिक्षामित्रों को पहले से ही बेहद अल्प मानदेय मिलता है। इसके बावजूद सितंबर और अक्टूबर का मानदेय अब तक नहीं मिला है। दीवाली से पहले भुगतान नहीं होने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया भी निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। सभी ने लंबित मानदेय तत्काल जारी कराने के साथ ही दोनों प्रक्रियाओं को समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.