Bahraich News: दो बहनों की साथ आई बारात में भिड़े बाराती, आधा दर्जन घायल
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। एक ही घर आई में सोमवार रात दो सगी बहनों की साथ बारात आई। दोनों बहनों के बारातियों के बीच पहले द्वार पूजा कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। घटना में करीब आधा दर्जन बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। इसके चलते आयोजन कुछ देर तक टला। फिर संभ्रात लोगों के समझाने पर वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो गए। जरवलरोड के करमुल्लापुर बाबापुरवा निवासी लखन ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक ही दिन में तय कर दी।
विवाद का कारण पहली पुत्री रेनू का विवाह रिढौठा निवासी करमचंद तथा दूसरी पुत्री रोली का विवाह कैसरगंज इलाके के मरोठिया निवासी सुनील के साथ तय किया था। दोनों बारातें 6 जुलाई की रात अलग-अलग स्थानों पर ठहराई गई थीं। नाश्ते के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.