बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने के भारत नेपाल सरहद पर स्थित शिवपुर मोहरनिया गांव में दो कारोबारियों के बीच ग्राहक को लेकर जमकर लाठियां चली। जिसमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने चरदा सीएचसी भेजा। वहां से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रूपईडीहा थाने के शिवपुर मोहरनिया गांव में मनोज कुमार (22) पुत्र राम प्रसाद व राम निवास (50) पुत्र सोहन लाल की अगल बगल में दुकाने है। भारत नेपाल सरहद पर दुकान होने की वजह से नेपाली ग्राहकों की ज्यादा आमद होने पर आपसी मनमुटाव रहता है। इन दोनों पक्षों में शनिवार को ग्राहक को अपनी दुकान पर सामान खरीदने को कहासुनी के बाद जमकर लाठियां चली । एक पक्ष से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार (38), सूरज (...