बहराइच, अगस्त 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए शनिवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कर्त्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर बौंड़ी थाने की खैरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी धर्म प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। तीन निरीक्षकों, 13 उपनिरीक्षकों, चार हेड कांस्टेबल के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने निरीक्षक रमेश रावत को पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से प्रभारी मीडिया व एक्स पैक सेल, निरीक्षक अभिनव कुमार सिंह को मीडिया सेल से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा तथा निरीक्षक शम्भेश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक के वाचक पद पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एसपी ने खैरा बाजार पुलिस चौकी प्रभा...