बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच - रूपईडीहा हाईवे पर किशुनपुर के जायसवाल ढाबे के पास शुक्रवार शाम स्विफ्ट डिजायर और महिंद्रा थार के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दोनों वाहनों के एयरबैग समय पर खुल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। मटेरा थाने के बहराइच - रूपईडीहा हाईवे पर किशुनपुर गांव के जायसवाल ढाबे के निकट स्विफ्ट डिजायर कार और महिंद्रा थार के बीच अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में मदद की। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से समेत अन्य भागों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सव...