Bahraich News: दुर्घटना में घायल जिंदगी की जंग हार गया रोहित
बहराइच, अक्टूबर 6 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के टेंपो से जरवलरोड बाजार आ रहे टैंपो सवार युवक को आठ दिन पहले तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जरवलरोड थाने के तप्पेसिपाह निवासी रोहित निषाद (19) पुत्र श्रवण कुमार जरवलरोड में अपने पिता के साथ किराने का कारोबार करते थे। आठ दिन पहले वह टेंपो से जरवलरोड बाजार आ रहे थे। टेंपो में पांच लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को शहर स्थित मेडिकल कालेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। 7 दिनों तक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.