बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान पर केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को केडीसी रेड एवं केडीसी ब्लू के बीच खेला गया।केडीसी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में केडीसी रेड ने दो विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। केडीसी ब्लू की ओर से रोहन शर्मा ने सर्वाधिक 30 रन और वरेण्यम सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। केडीसी रेड की ओर से मोहम्मद अरमान और ऋषभ यादव ने 2-2 विकेट झटके।150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी रेड ने रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर 2 विकेट से जीत दर्ज की। पार्थ लाठ ने नाबाद 36 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई...