बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलावा में कार्यरत बभनियावा निवासी दिवंगत शिक्षक मोतीलाल का असामयिक निधन हो गया था। शनिवार को शिक्षक संगठन ने घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को 53,500 रुपए सहायता के रूप में प्रदान किया। मोतीलाल विगत कई वर्षो से बीमार चल रहे थे। उनका निधन 6 जुलाई को हो गया था। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ उपस्थित रहकर महेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल जी शुक्ल, राजेश कुमार मिश्रा, अभिकेश त्रिपाठी, श्रवण कुमार सरोज, अनिल कुमार शर्मा आदि ने संवेदनाएं प्रकट कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...