बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: तेजवापुर। देहात कोतवाली के मरी माता मंदिर गेट के सामने शाम होते ही दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों का जमावड़ा लग जाता है। बस चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इसी कारण अक्सर आधे घंटे तक जाम लगा रहता है और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और सड़क किनारे बसों के अनियंत्रित खड़े होने पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...