Bahraich News: दिनभर उमस से आफत, शाम को बारिश से राहत
बहराइच, अगस्त 21 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । जिले में गुरुवार को दिनभर उमस ने लोगों को बेहाल किया। सुबह से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। शाम की तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि शहरी इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। मुख्य बाजार, कचेहरी मार्ग और कई मोहल्लों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं शहर में नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.