बहराइच, अक्टूबर 15 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह में प्रबंध समिति अध्यक्ष बकाउल्ला की देखरेख में नौचंदी की रस्म अदायगी हुई। नायब सदर मकसूद अहमद रायनी, प्रभारी मैनेजर हाजी अलीमुलहक, गिरदावर हाजी अजमत उल्ला ने आए जायरीनों का स्वागत किया। नौचंदी के अवसर पर गुरुवार को परिसर में सजी दुकानों पर जमकर खरीद फरोख्त हुई। बच्चों ने भी विभिन्न मनोरंजन के स्टालों पर लुत्फ उठाया। कमेटी सदर बकाउल्ला के ओर से नूशी क्लीनिक से जंजीरी गेट तक डिवाइडर से दुकाने हटवाए जाने, दरगाह के अंदर किला गेट तक दुकाने हटवाए जाने से जायरीनों को आवागमन में आराम रहा। दरगाह पर अंदरूनी शाही मस्जिद में शाही इमाम मौलाना अरशदुल कादरी ने फजिर की नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ कराई। इसके पश्चात मौलाना मोइनुद्दीन कादरी व उलमा ए...