बहराइच, जुलाई 16 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग जरवलरोड के तूफानी चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जरवलरोड के ग्राम सभा जतौरा निवासी इबरार अहमद (30) पुत्र निसार अहमद, जरवल रोड बाजार से घर लौट थे। टैंकर की रफ्तार तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सका और टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गड्ढे में पलटी हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह...