Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन ने पैदल युवक को रौंदा मौत
बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाने के शहर से सटे झिंगहा घाट हाईवे पर शनिवार रात लगभग एक बजे तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौदता चला गया। युवक कुछ दूर तक वाहन से घिसटता चला गया। उधर से निकल रहे राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। लगभग पांच मिनट के भीतर एंबुलेंस लेकर ईएमटी प्रदीप कुमार शुक्ला, चालक ऋषिकेश मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बेहोश को वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की। पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को शव मार्च्युरी में रखवाया गया है। नगर कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.