बहराइच, सितम्बर 1 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन ने सोमवार रात सड़क पर पैदल जा रही वृद्धा को टक्कर मार फरार हो गया। जिसके चलते वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से शिवपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। मंगलवार दोपहर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खैरीघाट थाने के इमामगंज के मरे बसंतापुर गांव निवासनी सम्शुनिशां (80) पत्नी बरसाती सोमवार रात लगभग 8:30 बजे पैदल दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हे टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन दौड़े। घाय...