बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के नानपारा लखीमपुर हाईवे के बहादुरपुरवा के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराकर पलट गई। जिसके चलते सड़क पर गिरे घायल को तेज रफ्तार वाहन रौंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान न होने पर उसकी फोटो व वीडियोग्राफी कराकर उसे मार्च्युरी में रखवाया गया है। इस सड़क हादसे के बारे में अपुष्ट जानकारी के अनुसार शहर निवासी साजिद मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा स्थित मोटर गैराज में मैकेनिक था। वह बाइक से रोजाना बहराइच से मिहीपुरवा आता जाता था। उसका अपुष्ट नाम साजिद बताया जा रहा है। उसके परिजनों को जानकारी दी गई है। नानपारा कोतवाल गुरूसेन सिंह ने बताया कि तहकीकात व...