Bahraich News: तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा, चार घायल
बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाने के बौंड़ी - रमपुरवा मार्ग पर शुक्रवार सुबह गोपचंदपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में टेंडवा सिस्टीपुर निवासी बिंदू देवी (32), मनीष (11), राजा बौंडी निवासी रिंकू (26) तथा जैतापुर निवासी तमन्ना (20) शामिल हैं। सभी ई रिक्शा से रमपुरवा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल रमपुरवा सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चालक के अनुसार उसकी आंख में कीड़ा आ जाने से नियंत्रण खो बैठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.