Bahraich News: तेंदुए ने फार्म हाउस पर बंधे बछड़े का किया शिकार
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । बहराइच, संवाददाता । बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज के बौंड़ी गांव में बुधवार रात जंगल से भटक कर आए तेंदुए ने फार्म हाउस पर दस्तक दी। खूंटों से बंधे तमाम मवेशियों में एक बछड़े को दबोचा और तेंदुआ सौ मीटर दूर बछड़े को ले जाकर मार कुछ मांस खा गया। बछड़े को वही छोड़ तेंदुआ कही जा छिपा है। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। खैरीघाट थाने के बौंड़ी गांव नानपारा वन रेंज इलाके में आता है। बौंड़ी गांव के उत्तर दिशा में शिवपुर निवासी हरीराम पुत्र लक्ष्मी नारायण का तीस बीघे का फार्म हाउस है। इसमें फार्म हाउस में पापुलर,आम, लीची, आंवला सहित पेड़ लगे हैं। इस फार्महाउस मे दूध के लिए गाय को पाल रखा है। फार्महाउस की रखवाली को लगाए गए बौंड़ी निवासी बरसाती पुत्र जगमोहन 11:00 बजे रात को पहरेदारी कर रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.