Bahraich News: तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, लोगों में तेंदुए की दहशत
बहराइच, जुलाई 16 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के लाला पिपरिया और गौढिहा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक है। बुधवार की रात तेंदुए ने दो मवेशियों को निवाला बना लिया। गांव के आस-पास तेंदुआ लगातार भ्रमण कर मवेशियों को निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। थाना खैरीघाट क्षेत्र के लाला पिपरिया गांव निवासी मनोहर यादव मकान के बाहर बंधी बछिया पर बुधवार की देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। आहट पाकर घर के लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। दबिश पड़ने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद गौढ़िया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मिश्रा के मकान के बैठे कुत्ते को दबोच कर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में दो मवेशियों को निवाला ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.