Bahraich News: तेंदुए ने गांव में घुसकर दो बकरियों पर मारा झपट्टा
बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के दौलतपुर के मजरे साइनपुरवा गांव में शनिवार शाम बकरियों को चरा खर अरबी मनिहार घर आ रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने एक एक कर दो बकरियों पर झपट्टा मारा। जिसके चलते बकरियां घायल हो गई। ग्रामीणों के हांका लगाए जाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना पर वन दरोगा दीपक सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की पुष्टि करते हुए लोगों से सतर्कता बरते जाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.