बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर थाने व वन रेंज के गूढ़ के मजरे निबिया गौढ़ी गोड़ी में बुधवार सुबह तेंदुआ जंगल से आबादी में आ गया आक्रामक तेंदुए ने गन्ने के खेत से निकल किसान मयराम (45) पर अचानक हमला कर दिया। किसान के चीख पुकार पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर हांका लगाते दौड़े। तो तेंदुआ घायल को छोड़ गन्ने के खेत में जा छिपा है। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मोतीपुर थाने के निबिया गौढ़ी निवासी किसान मयराम बुधवार सुबह अपनी फसल देखने खेत गए थे। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ अचानक बाहर निकला और उन...