बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कतर्नियाघाट वन प्रभाग की सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष और वाचरों की टीम ने राजकीय हथिनी जयमाला और चम्पाकली के साथ कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेंजर ने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य तेंदुए को रिहायशी क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ना था।कॉलोनी निवासियों को किया गया है। साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए रात में भी गश्त बढ़ा दी गई है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि एक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ कई दिनों से कॉलोनी में घूम रही है। ...